Tuesday 2 February 2016

सूलो चौधरी की पत्नी हैं फूलपति देवी

सामाजिक बंधन में सूलो चौधरी के साथ सात फेरा ली थीं
फूलपति देवी
अब राशन कार्ड में बसो चौधरी नामक व्यक्ति के पति
बन जाने से फेर में पड़ी फूलपति
और राशन कार्ड में फूलपति देवी का पति बसो चौधरी बन गये....

इसके चलते मां-बाप और बेटा हलकान

पटना। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा बहुप्रचारित है आधार कार्ड। यह आधार पहचान का प्रमाण है,नागरिकता का नहीं। इसमें विशुद्धियां है। ऑपरेटर द्वारा प्रारूप भरने के बाद भी पता में विशुद्धियां आ ही जाती है। कम्प्यूटर में फीड करने से स्वतः दीनापुर कम खगौल,पटना आ जाता है। इसके कारण लोग परेशान हैं। आधार कार्ड में गलती होने के बाद लोग समझते हैं कि चलो भारत निर्वाचन आयोग के पहचान पत्र ठीक-ठाक कर लेंगे। आप आवेदन ठीक से भर कर पेश किये हैं। मखदुमपुर बगीचा,शिवाजी नगर,दीघा घाट,पटना -800011 लिखे हैं। जब पहचान पत्र निर्गत किया जाता है तो आप आश्चर्य में पड़ जाते हैं। मखदुमपुर बगीचा,महादेव,लालू नगर, फतेहजंगपुर, पटना-800011 लिखा मिलता है। इसके बाद राशन कार्ड में त्रुटिविहिन देखना चाहते हैं। यह क्या इसमें तो पति ही बदल दिये। फूलपति देवी का पति का नाम है सूलो चौधरी। राशन कार्ड में फूलपति देवी के पति बसो चौधरी लिख दिया गया है। यह सब गड़बड़झला को लोग भुगत रहे हैं। सही पहचान मिल ही नहीं पा रही है। 

कार्डधारी का पारिवारिक फोटो नहींः आई0टी0आई0छात्रावास की जमीन पर रहते हैं सूलो चौधरी। इनकी पत्नी का नाम फूलपति देवी है। सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना के अनुसार गृह क्रमांक-0039 है। इनका राशन कार्ड संख्या 102870970092211710039 है। इसमें तीन लोगों का नाम है। परिवार की मुखिया फूलपति देवी है। पति का नाम बसो चौधरी और पुत्र उपेन्द्र चौधरी दर्शाया गया है। फूलपति देवी कहती हैं कि पति बसो चौधरी और पुत्र उपेन्द्र चौधरी को पहचानती और  न ही जानती हैं। इनको अभी तक जन वितरण प्रणाली की दुकान,वार्ड नं0 1 एफए,प्रो0 कृष्ण प्रसाद यादव, बांसकोठी,दीघा घाट,पटना-11से अनाज निर्गत नहीं किया गया है। पश्चिमी दीघा ग्राम पंचायत की मुखिया ममता देवी के द्वारा राशन कार्ड दिया गया है। लोगों का कहना है जो राशन कार्ड वितरित किया गया है। उसमें अनेक खामियां है। इसे सुधारा नहीं जा रहा है। अब किस मसीहा के पास जाकर त्रुटियों को दूर करा सके?

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: