Tuesday 2 February 2016

हार्टमन उच्च विघालय की शिक्षिका आग्नेस लकड़ा



बांसकोठी क्रिश्चियन कॉलोनी में रहती हैं

95 साल की है टीचर जी

पटना। स्व0जे0बी0लकड़ा की धर्मपत्नी हैं आग्नेस लकड़ा। प्रारंभ में रांची में रहते थे। अब पटना में रहते हैं। दीघा थानान्तर्गत बांसकोठी क्रिश्चियन कॉलोनी में मकान निर्माण किये हैं। सर्वप्रथम संत इग्नासियुस स्कूल से शिक्षण कार्य शुरू की हैं आग्नेस लकड़ा। संत इग्नासियुस स्कूल बंद होने से हार्टमन स्कूल से जुड़ गयीं। हार्टमन स्कूल से सेवानिवृत हुई थीं। सामाजिक कार्य में पीछे नहीं रहीं। कुर्जी पल्ली परिषद की सदस्य भी थीं। कई तरह की समाज सेवा की हैं। टीचर जी ने पोलिकार्प लकड़ा,रोज मेरी,कांति लकड़ा,सुशील लकड़ा और विमल लकड़ा की शादी करने में सफल हो गयी। कई पोता-पोती और नाती-नतिनी हैं। टीचर जी को परिवार के लोग हाथों हाथ में उठा कर रखते हैं। 95 साल की अवस्था में किसी चीज की परेशानी नहीं है।
मिशनरी संस्थाओं में कार्यरत लोगों का कहना है कि ऐसे लोग परोपकारी संस्था चलाते हैं। लींगल एड, इकॉलोजी, डाइलॉग, एडुकेशन, फाईनांस,हायर एडुकेशन, कम्युनिकेशन, सोसल एक्शन, लेंड, युवा, हॉस्पीटल, दवाखाना आदि खोल रखे हैं। यहां पर कार्यरत लोगों को अल्पवेतन दिया जाता है। अब तो संविदा पर ही बहाल करते हैं। मजे की बात है कि प्रभु येसु के नाम पर एकत्रित ईसाई समुदाय खंडित है। मिशनरी लोग भी अलगअलग संस्था खोल रखे हैं। इसके कारण कर्मचारियों का हाल बेहाल है। अगर सभी एकत्रित रहते तो सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता था। पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा को सोचना चाहिए कि मिशन से सेवानिवृत कर्मचारियों का हाल खराब है। इनको भविष्य निधि से पेंशन भी नहीं मिलता है। कुछ संख्या में रहने से ही भविष्य निधि में राशि जमा की जाती है। सेवानिवृत होने के बाद एक हजार रूपए पेंशन मिलता है। कोई व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों को सेवानिवृत होने के बाद पेंशन मिल सके। कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पेंशन मिल रहा है। इसी तरह की व्यवस्था करने की जरूरत है।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: