Saturday 6 February 2016

और रागिनी ने वरूण को शादी की पिच पर बोल्ड कर दी

जमशेदपुर। भारत की ओर से क्रिकेट खेलने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण रेमंड एरोन ने 4 फरवरी 2016 को रागिनी सिंह के संग संत मेरी रोमन कैथोलिक चर्च में विधिवत विवाह कर लिया। इसके पहले गुपचुप रुप से कोर्ट मैरिज कर ली थीं। वरुण और रागिनी की शादी को लेकर रजिस्ट्री ऑफिस में खूब गहमागहमी रही। रागिनी की मां सुचित्रा सिंह ने रजिस्ट्री ऑफिस में लड्डू बांटकर शादी की खुशियां मनाईं। वरूण का जन्म 29 अक्टूबर 1989 को हुआ है। वरूण और रागिनी बचपन के दोस्त हैं। दोनों साथ-साथ अध्ययन करने जाते थे। प्यार प्रगाढ हुआ और रागिनी ने वरूण को शादी की पिच पर बोल्ड कर दी।
जानकारी के अनुसार उनके अधिवक्ता हर्ष पांडेय ने विवाह की कागजी प्रक्रिया शुरू की। इस बीच सूचना पाकर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी वहां पहुंच गए। दोनों ठीक सवा दस बजे अपने परिजनों और मित्रों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए थे।
जिला अवर निबंधक सह विशेष विवाह पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने प्रक्रिया पूरी होने के बाद वरुण व रागिनी को वैधानिक रूप से पति-पत्नी होने की शपथ दिलाई, और विवाह निबंधन का प्रमाणपत्र सौंपा।
जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया 12 नंबर बंगलो निवासी वरुण एरॉन और केजर बंगलो कदमा निवासी रागिनी की ओर से नियमानुसार तीन गवाह पेश हुए। इनमें मेफेयर अपार्टमेंट सोनारी निवासी जया गांधी, पुनसा रोड केजर बंगला निवासी सुचित्रा सिंह और सर्किट हाउस एरिया 16 नंबर बंगला निवासी नितुलिका शामिल हैं। करीब आधे घंटे में प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान कार्यालय कर्मियों ने भी वर-वधू के साथ फोटो खिंचवाई।
संत मेरी चर्च के फादर ने कहा कि ईसाई धर्मरीति के अनुसार वरूण और रागिनी की शादी हो गयी है। कच्चा विवाह का पक्का कर दिया गया है। अब शादी को तोड़ी नहीं जा सकती हैं। प्रभु येसु ख्रीस्त ने नव दम्पति को जोड़ा है। 
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: