Monday 8 February 2016

धार्मिक समारोह में पिकनिक का तड़का

माँ मरियम तीर्थयात्रा,मोकामा

माँ मरियम की भव्य शोभा यात्रा भी
पटना। माँ मरियम की नगरी मोकामा मिलन स्थल में तब्दील। पटना महाधर्मप्रांत के विकसित शहरी ईसाई और अर्द्धविकसित ग्रामीण ईसाई मिले। माँ मरियम के दर्शन किये। माँ मरियम से की गयी मनौती पूर्ण होने पर माँ मरियम को चढ़ावा दिये। अपनी मनौती के अनुसार चढ़ावा दिये। परिजन मनौती में बच्चों का सिर मुंडन भी करवाते हैं। खैर,राजधानी पटना में स्थित प्रेरितों की रानी ईश मंदिर से जुड़े नवयुवकों ने पैदल यात्रा करके मोकामा नगरी पहुँचे। कुल मिलाकर धार्मिक समारोह में पिकनिक का तड़का भी लग रहा था।  
मोकामा नगरी में आयोजित तीर्थयात्रा में माँ मरियम की भव्य शोभा यात्रा देखने ही बनता है। पालकी पर सवार माँ मरियम को खेवनहार अधिक रहते हैं। खुद को भाग्यशाली समझते हैं पालकी ढोने वाले। मौका एक बार ही साल में मिलता है। माँ मरियम आशीर्वाद देती हैं। मुख्य याजक महाधर्माध्यक्ष बिलियम डिसूजा,येसु समाजी ने महासमारोही यूखरिस्तीय बलिदान अर्पित किया। 
गौरतलब है कि राजधानी पटना में स्थित पूर्वी मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया और राजद नेता भाई धर्मेंद्र ने 40 बस की व्यवस्था कर दी थी। इस बस में बैठकर तीर्थयात्री मोकामा प्रस्थान किये थे। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: