Monday 11 July 2016

होली फैमिली अस्पताल,मांडर का नया नाम है कोन्सटंट लीवन्स अस्पताल और शोध संस्थान

रांची। विगत डेढ़ माह से होली फैमिली अस्पताल में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चले आ रहे गतिरोध ने फिर जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को प्रबंधन ने अस्पताल में तालाबंदी कर दी। यहां इलाज करा रहे मरीजों को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। 61 वर्ष में 150 शैय्या वाला यह अस्पताल पहली बार बंद हुआ है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कई कर्मी बिना सूचना के अस्पताल आते- जाते हैं। इस कारण स्वास्थ्य सेवा में बाधा उत्पन्न हो रही थी। ऐसे में उन कर्मचारियों का नाम मस्टर रौल से हटा देना पड़ा। प्रबंधन द्वारा यहां के 47 कर्मचारियों को हटाये जाने की सूचना है। इससे कर्मचारियों में खासा रोष है। प्रबंधन ने कहा कि जल्द ही नये कर्मचारी बहाल होंगे, तभी अपेक्षित सुधार के साथ अस्पताल खोला जायेगा। प्रबंधन ने श्रम अधीक्षक, सहायक श्रमाधीक्षक को अधिकार क्षेत्र से बाहर जाते हुए अस्पताल के मामले में दखल देने का आरोप लगाते हुए इसे भी तालाबंदी की एक वजह बताया। प्रबंधन के अनुसार आवश्यक सेवा, जसे बिजली, पानी, मेंटेनेंस, सफाई, भोजन व्यवस्था और स्कूल ऑफ नर्सिग को इससे मुक्त रखा गया है। इधर अस्पताल के अचानक बंद होने से कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: