Monday 28 February 2022

शिव शंकर का चैतन्य झांकी निकाला जायेगा

 


समेली। समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत मे 75 वीं आजादी के अमृत महोत्सव व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज मलहरिया सेवाकेन्द्र संचालिका राजयोगिनी ब्र.कु प्रभा दीदी ने पत्रकार बंधुओ से बताते हुए कहा की 1 मार्च को प्रभात फेरी, कलश यात्रा,व शिव शंकर का चैतन्य झांकी निकाला जायेगा। 2 मार्च को शिव जयंती महोत्सव, व्यसन मुक्ति व पर्यावरण सुरक्षा पर नाटक का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा साथ ही साथ सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का भी आयोजन होने जा रहा है। महाशिवरात्रि का रहस्य बताते हुए कहा कि शिवरात्रि के दिन हम बेर, बेलपत्र, आक, धतूरा इत्यादि चीजों को चढ़ाते हैं इनका रहस्य है कि हम अपने जीवन से विकारों का त्याग करते हैं।

No comments: