Friday 1 July 2016

हजारों की संख्या में लोग दीघा थाना पर चढ़ाई

पटना। स्व0 नन्दा महतो के पुत्र सहवीर महतो रहते हैं बिन्द टोली,कुर्जी में। यहाँ पर वे किराना दुकान चलाते हैं। दुकान से ही परिवार का जीविकोपार्जन होता है। इस दुकान का समान दीघा थाना क्षेत्र के दीघा हाट में स्थित पंकज की दुकान से लाते हैं। हर दिन की तरह सहवीर महतो समान लाने दीघा हाट गये थे। नकटा दियारा ग्राम पंचायत से मुखिया पद से भागीरथ प्रसाद राय विजयी हुए। इसमें 2011 में मुखिया पद से विजयी होने वाले अवधेश राय पराजित हो गये। वहीं सहवीर महतो ने अपनी पत्नी सविता देवी को वार्ड नम्बर 14 के वार्ड सदस्य निर्वाचित करने में सफल हो गये। जब 27 जून 2016 को उप मुखिया पद का चुनाव हो रहा था। तब वार्ड सदस्य सविता देवी मतदान करने नहीं गयी। इसके कारण अवधेश राय के रिश्तेदार और समर्थक अनिल राय हार गये। मुखिया और उप मुखिया पद हाथ से निकल जाने से अवधेश राय और अनिल राय बौखला गये। दोनों बिन्द टोली,कुर्जी में जाकर बिन्द जाति के लोगों को धमका आये थे। इस धमकी को अमलीजामा सहवीर महतो की पिटायी कर पूर्ण कर लिया। इसके विरोध में हजारों की संख्या में लोग दीघा थाना पर चढ़ाई कर दिये। थाने के सामने ही रोड जाम कर दिया। टायरों को जलाकर पटना-दानापुर मुख्य मार्ग को दीघा नहर के पास जाम कर दिया। आवाजाही ठप। स्थिति को संभालने को लेकर वज्रवाहन बुलाया गया। वहीं विधायक संजीव चौरसिया भी दीघा थाना आ धमके। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।


No comments: