Thursday 21 July 2016

आज बुधवार से सावन का महीना शुरू




पटना। आज बुधवार से सावन का महीना शुरू हो रहा है। इस महीने में भक्त भगवान शिव की पूजा होती है। जिसके चलते पूरे देश में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। वहीं विशेषकर शिवलिंग में जलाभिषेक को की होड़ मची हुई है। बिहार और झारखंड में इस पर्व को बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं डाक बाबा मंदिर,मखदुमपुर में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर सावन की गीत गाती रही। बाबा ले ले चलिय हमरो अपन नगरी..............।जब-जब सावन के अइलइ बहार......................।वहीं कांवड़िये को बाबा नगरी देवघर ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

सावन के इस महीने में शिवलिंग का गंगाजल से करें जलाभिषेक
सावन का महीना शुरू होते ही आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई थी। विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। वहीं, कांवड़ियों का गंगाजल लेने आने का क्रम भी शुरू हो गया। शहर के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारे की गूंज रही।सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालय समेत तमाम मन्दिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
वहीं मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है। प्रसिद्ध शिव मंदिर में सुबह से पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। पारिवारिक शांति और सुख के लिए अनुष्ठान कराए। पर्यटकों ने भी मंदिर में पूजा की।
भगवान भोले के भक्त सैकड़ों किमी दूर तक चलकर गंगा जी तक पहुंचते हैं। कांवड़िये कांवड़ लेकर गंगाजल लेकर वापस लौटते हैं। दिनरात पैदल चलना अपना आप में बड़ी साधना मानी जाती है। गंगाजल लेकर वापस लौटे कांवड़िये भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान भोले के भक्त जलाभिषेक के साथ ही साथ दुग्धाभिषेक कर भगवान को मनाते हैं।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: