Monday 18 July 2016

अधूरे शौचालय से परेशान हैं महादलित


राशि निकालने लायक शौचालय बना और फरार हो गया

ढाई माह से नहीं आ रहा है निर्माणकर्ता

पटना। पटना नगर नूतन राजधानी अंचल में पड़ता है लालू नगर। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में 16 मकान बनाया गया। महादलित मुसहर समुदाय के लोगों ने स्थल का नामकरण लालू नगर रख दिया। तब से मुसहरी लालू नगर से विख्यात है।

जब महादलित शौचक्रिया करने जाते हैं तो परेशानी में डाल देते हैं स्थानीय लोग।गाली और मारने पर उतारू हो जाते हैं। पुरूष तो दिल के प्रकाश में शौचक्रिया निपटाने चले जाते हैं मगर महिलाएं ऐसा नहीं कर सकती हैं। यहां के धर्मेंद्र मांझी का कहना है कि 16 परिवार के लोगों को अलग-अलग शौचालय निर्माण किया गया है। एक शौचालय बनाने की कीमत 12 हजार 500 रू0 है। ठीकेदार ने 16 रूम निर्माण किया है। 16 सीट भी लगा दिया है। शौचालय में पानी व्यवहार करने के लिए सिमेंट का गड्ढा बना दिया है। यहां पर पानी भरा रहेगा। मगर मल त्याग करने के बाद पाइप से मल को टंकी नहीं बनाया है। केवल गड्ढे में गिराने वाले स्थान ही बनाया है। इस समय केवल गड्ढा खोंदकर चला गया है। इससे लोगों को परेशानी बढ़ गयी है।

इस बीच पता चला हैं कि राशि लेकर ठेकेदार फरार हो गया है। अब प्रशासन ही खोजकर ठेकेदार को लाकर अधूरा शौचालय निर्माण करवा सकता है।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 




No comments: