Saturday 27 August 2016

प्रभावित जनंसख्या -32.51 लाख मनुष्य

पटना। गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर एवं तेज जल प्रवाह के कारण गंगा नदी के किनारे अवस्थित सभी जिलों में कमोवेश बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। पटना, वैशाली, भोजपुर एवं सारण जिला के दियारा क्षेत्र बाढ़ से अधिक प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित सभी जिलों में राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को एन0डी0आर0एफ0 एवं एस0डी0आर0एफ0 के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ग्रस्त/ दियारा क्षेत्रों से सुरक्षित निकालकर राहत कैम्पों में लाया जा रहा है, जहाँ उनके लिए पका हुआ भोजन, पीने का पानी, महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शोचालय, स्वास्थ्य जाँच, जरूरी दवाएँ, साफ-सफाई एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। 

कुल जिले 12 हैं।  बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर एवं कटिहार है।प्रभावित प्रखण्डों की संख्या - 74,प्रभावित पंचायतों की संख्या - 553, प्रभावित गांवों की संख्या - 2018, प्रभावित जनंसख्या -32.51 लाख मनुष्य, 2.54 पशु और निष्क्रमित आबादी -4.16 लाख है। बाढ़ से मृत व्यक्तियों की संख्या -51 (भोजपुर-13, वैशाली-7, भागलपुर-2, बक्सर-1, लखीसराय-3, समस्तीपुर-8, खगड़िया-3, सारण-5, मुंगेर-1, बेगूसराय-7 और पटना-1)।बाढ़ से मृत पशु की संख्या -34।गृह क्षति (अबतक प्राप्त सूचनानुसार) -(प) पक्का-आंशिक-04 पूर्ण-शून्य (पप) कच्चा- आंशिक-227 पूर्ण-30 और (पपप) झोपड़ी- 249। परिचालित नावों की संख्या - 2516। चलाए जा रहे राहत कैम्पों की संख्या -518। शिविरों में रह रहे लोगों की संख्या -2.05 लाख। चिकित्सा दलों की संख्या - 270। पशु शिविरों की संख्या -108। अबतक प्राप्त सूचनानुसार सूखा राहत वितरण का विवरण- चूड़ा-6105 क्वीं0, गूड़-1072 क्वीं0, सत्तु-111क्वीं0, दीया- सलाई-82822 पैकेट,मोमवत्ती-89076 पैकेट, पॉलिथिन शीट्स-48629 एवं ड्राई फूड पैकेट-243959।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: