Monday 26 September 2016

मरनोपरांत पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार साह को ‘लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड 2016


पटना। युवाओं का मार्गदर्शन करने वाले थे अनिल कुमार साह। सन् चौहतर आंदोलन से जुड़ें थे। उनका लोकनायक जयप्रकाश से संबंध था। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष जनाब जाबिर हुसैन से व्यक्तिगत सर्म्पक था। इनके और उनके घर आवाजाही होती थी।

खैर, जीजस प्रोडक्शन एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिनेमा एवं टेलीफिल्म की संस्था सिगनीस इंडिया के संयुक्त बैनर तले निर्मित टेलीफिल्मक्षमादानका प्रीमियर शो में पत्रकार और समाजसेवी अनिल कुमार को पटना के संत जेवियर हाई स्कूल के प्रेक्षागृृह में मरनोपरांत 25 सितम्बर 2016 को लाइफ टाइम एचिवमेंट एवार्ड -2016 से सम्मानित किये गये।

जीवनभर समाज सेवा करते रहे। आप कैथोलिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष रहे।साऱन्यूज के बिहार का प्रतिनिधित्व किया। स्थानीय जयप्रभा अस्पताल में प्रशासी पदाधिकारी के रूप में कार्य किया। इंडियन इंस्ट्ीच्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च,बेऊर,पटना के प्रबंधन प्रभाग के अध्यक्ष पद पर 25 साल कार्य किये। 1992 से 2007 तक प्रभात प्रकाशन,पटना से प्रकाशित मासिक पत्रिकासंदेश़के संपादक मंडली में रहें। कोलकोता अंग्रेजी समाचार पत्र हेराल्ड के रिर्पोटर रहें। वे अत्यंत ही मृदुभाषी तथा समाजिक व्यक्ति थे। जन साधारण से आत्मीय सरोकार रखने वाले और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के थे। हर मौसम में गंगा नदी में जाकर स्नान किया करते थे। इनका जन्म 2 फरवरी 1946 को हुआ। 23 दिसम्बर 2015 को भगवान के प्यारे हो गये। मरनोपरांत 25 सितम्बर 2016 को लाइफ टाइम एचिवमेंट एवार्ड -2016 से सम्मानित किये गये। स्व.0 साह की पत्नी स्टेला साह ने एवार्ड ग्रहण किया।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।




No comments: