Wednesday 16 December 2015

दीघा स्थित एक्सटीटीआई के कब्रगाह में शांतिपूर्ण ढंग से दफन

काफी बोझिल मन से फादर वेलेरियन दीपक डि‘मेलो की विदाई

महरूम फादर दीपक 61 साल के थे

येसु समाजी पुरोहित के रूप में 39 साल की सेवा




पटना।दीघा में है एक्स0टी0टी0आई0येसु समाजके मृतक सदस्यों को दफनाया जाता है। यहाँ पर पटना महाधर्मप्रांत के महरूम महाधर्माध्यक्ष बी0जे0ओस्ता,येसु समाजी की कब्र है। पटना धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष अगस्टीन विल्डरमूथ,येसु समाजी भी दफनाए गए हैं। बुधवार को फादर वेलेरियन दीपक डिमेलो, येसु समाजी का पार्थिव शरीर को येसु के नाम पर दफना दिया गया।

इसके पूर्व पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान अर्पित किया गया। मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजिटेन फ्रांसिस ओस्ता,येसु समाजी,बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष सेवास्टियन कल्लूपुरा,येसु समाजीपटना जेसुइट के सुपेरियर फादर जोस और दिल्ली जेसुइट के प्रतिनिधि फादर टोम,येसु समाजी के साथ दर्जनों पुरोहितों ने साथ निभाया।

इस अवसर पर फादर जोस,येसु समाजी ने कहा कि पूर्ववर्ती आभास फादर दीपक को नहीं था कि उनको हार्ट प्रोब्लम है। 26 अक्टूबर,2015 को 10 बजे रात में हार्ट प्रोब्लम से पीड़ित हो गए। तत्काल कुर्जी होली फैमिली अस्पताल लाया गया। यहाँ से रूबन मेमोरिएल हॉस्पीटल,पाटलिपुत्र लिया गया। आपात्कालीन अंजियोप्लास्टी  किया गया। एक अवरूद्ध खण्ड को स्पष्ट कर दिया गया। 1 दिसम्बर को द्वितीय खंड को भी स्पष्ट करना था। शारीरिक दशा में सुधारात्मक होने के अंजियोप्लास्टी स्थगित कर दिया गया। 9 दिसम्बर को फोट्टीस एस्कॉटस हार्ट इंस्टीच्यूट एण्ड रिसर्च सेन्टर,दिल्ली लिया गया। यहाँ पर आवश्यक जाँच 11-12 दिसम्बर को की गयी। आवश्यक जाँच रिर्पोट के साथ चिकित्सक से 14 दिसम्बर को मिलना था। संत जेवियर्स दिल्ली में दोस्तों के साथ 13 दिसम्बर को रात्रि भोजन किए। इसके बाद टेलीविजन भी देखे। टी0वी0 देखने के बाद रूम में आए। रूम में बैचेनी महसूस करने लगे। खिदमतगार फादर जोनसन केलाकथ को बुलाया। फादर जोनसन के सहयोग से फादर दीपक को परमानंदा हॉस्पीटल लिया गया। जो संत जेवियर के निकट ही था। इस अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान किए। परन्तु विधि के विधान के तहत फादर दीपक को नहीं बचा सके। फादर दीपक अंतिम सास परमानंदा हॉस्पीटल में लिए। इस तरह फादर दीपका का निधन 13 दिसंबर, 2015 को  परमानंदा हॉस्पीटलदिल्ली में हो गया। वे 61 साल के थे।


दिवगंत फादर दीपका का होम पैरिश संत जोसेफ चर्च,मीरा रोड,मुम्बई है। इनका जन्म 12 सितंबर, 1954 को हुआ। येसु समाज में 2 जनवरी, 1975 को प्रवेश किए। इनका पुरोहिताभिषेक 26 अप्रैल, 1986 को हुआ। येसु समाज का अंतिम प्रतिज्ञा 23 अप्रैल,1995 को लिया।ईश्वर के राज में 13 दिसंबर, 2015 को चले गए।जीवन के 61 वसंत देखने वाले फादर दीपक ने 39 साल येसु समाजी के रूप में शिक्षा में और पल्ली स्तर की सेवा में लगाए। पुरोहिताभिषेक के 1 साल के आनंद के बाद फादर दीपक पहली बार छात्रावास अधीक्षक के रूप में विख्यात के0 आर0 हाई स्कूलबेतिया में 1987-1989 तक रहे। संत जेवियर,पटना के उप प्राचार्य 1989-1991 तक रहे। केलीब्स हॉस्टल के सुपीरियर के रूप में  सेंट जोसेफ कॉलेज त्रिची में  1992-1994 में रहे। पल्ली पुरोहित व प्रधानाध्यापक चुहड़ी में 1994-1998 रहे। कोषाध्यक्षबेतिया धर्मप्रांत में 1998-2000 रहे। प्रधानाध्यापक मिशन मध्य विद्यालयबेतिया में 2000-06 रहे। सुपीरियर व प्रधानाध्यापक राज राजेश्वर हाई स्कूल,बरबीघा में 2006-09 रहे। स्टाफ जुनियरेट के रूप में एक्ट0टी0टी0आई0 पटना में 2010 रहे।  पल्ली पुरोहित के रूप में फुलवारी शरीफ में 2010 से मृत्यु दिवस 13 दिसंबर, 2015 तक रहे।

पवित्र धार्मिक अनुष्ठान खत्म होने के बाद शवयात्रा एक्स0टी0टी0आई0,चर्च से निकलकर कब्रगाह तक गयी। यहाँ पर भारी मन वातावरण में दिवगंत फादर दीपक को ईसाई धर्मरीति के अनुसार दफन कर दिया गया। येसु समाज पुरोहितों का समागम हुआ। यहाँ पर आते ही बुजुर्ग और जवान अभिवादन करते देखे गए।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।






No comments: