Saturday 5 November 2016

भक्ति भाव का माहौल कायम

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार वर्मा प्रसाद वितरण करते
पटना। महाछठ का महापर्व शुरू। चार दिवसीय लोक आस्था का है महापर्व। प्रथम दिन नहाय-खाय के साथ शुरू। आज द्वितीय दिन खरना है। खरना के बाद से ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उदयीमान भगवान दिवाकर को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही चार दिवसीय महाछठ का महापर्व समाप्त हो जाता है। इस बीच जिला प्रशासन ने 81 घाटों का चयन किया है। इन घाटों पर पूरी व्यवस्था कर ली गयी है। मेडिकल टीम की व्यवस्था है। जिला प्रशासन ने ऐप भी तैयार रखा है। इसमें पटना प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी,वरीय आरक्षी अधीक्षक आदि को श्रेय जाता है।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: