Friday 4 November 2016

शिक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता भी स्पष्ट

पटना। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1-8 वर्ग तक के छात्रों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध कराने संबंधी योजना के बारे में सूचना के अधिकार के तहत मिली आधी-अधूरी सूचना भी अनियमितता की पूरी कथा कह रही है. इनसे निम्नांकित तथ्यपरक बिंदुवार अनियमितता स्पष्ट है-

1. पाठ्य-पुस्तक छापने और वितरित करने का ठेका 2009-10 में ‘पूजा प्रिंटेक प्रा० लि०’ और ‘माँ दुर्गा इंटरप्राइजेज’ को दिया गया था लेकिन उसके बाद अर्थात् 2010-11 से ‘पूजा प्रिंटेक प्रा० लि०’ का इस कार्य के ठेके पर एकाधिकार रहा.

2. 2009-10 के बाद बैंक गारंटी की राशि भुगतान की राशि के अनुपात में कम रही.

3. वर्ष 2009-10 में कुल 96627115 पुस्तकों की छपाई हुई जिसमें से 85349528 पुस्तकें ही जिलों में पहुँचाई गई, शेष 11277587 पुस्तकें ठेकेदार/प्रेस के गोदाम में ही रह गए.

4. वर्ष 2010-11 में कुल 79117567 पुस्तकों की छपाई हुई, 5646666 पुस्तकें पुराने स्टॉक से मिलाकर कुल 84734233 पुस्तकें जिलों में पहुँचाई गई, अभी भी 2009-10 के शेष 5630921 पुस्तकें ठेकेदार/प्रेस के गोदाम में ही रह गए.

5.वर्ष 2011-12 में कुल 100461109 पुस्तकों की छपाई हुई,1333442 पुस्तकें पुराने स्टॉक से मिलाकर कुल 101794545 पुस्तकें जिलों में पहुँचाने के लिए संवेदक ने प्राप्त किए, जिसमें से 99799790 पुस्तकें ही जिलों में पहुँचाई गई, शेष 1994761 पुस्तकें स्टॉक में रह गए. इस तरह अभी भी 2009-10 के शेष 4297479 और इस बार के शेष 1994761 अर्थात् कुल 6292240 पुस्तकें ठेकेदार/प्रेस के गोदाम में ही रह गए.

6. पुनः वर्ष 2012-13 में कुल 97817533 पुस्तकों की छपाई हुई,जिसमें से 96529711 पुस्तकें ही जिलों में पहुँचाई गई, शेष 1287822 पुस्तकें स्टॉक में रह गए. इस तरह अभी भी पूर्व के शेष 6292240 और इस बार के शेष 1287822 अर्थात् कुल 7580062 पुस्तकें ठेकेदार/प्रेस के गोदाम में ही रह गए.

7. बच्चों के पढ़ाई के सत्र की शुरुआत होने के महीनों और कभी-कभी तो लगभग वर्षों बाद जिलों में पुस्तकें उपलब्ध कराई गई इससे शिक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता भी स्पष्ट होती है.जिलों को देर से उपलब्ध कराए गए दिनों की संख्या के साथ वर्षवार डाटा निम्नवत है-
2007-08 76 दिन बाद
2008-09 260 दिन बाद
2009-10 228 दिन बाद
2010-11 153 दिन बाद
2011-12 172 दिन बाद. अतः आग्रह है कि तथ्यों की बिंदुवार जाँच कर दोषियों पर विधिसम्मत उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाए.

शिवप्रकाश राय
(संस्थापक न्यासी- नागरिक अधिकार मंच)
चरित्रवन, धोबीघाट, बक्सर (बिहार)
 मोबाइल- 9931290702

No comments: