Sunday 26 February 2017

वृक्षारोपण योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य



पटना। नमामी गंगे वृक्षारोपण योजना से वृक्षारोपण। पाटलिपुत्र थाना अन्तर्गत नेहरू नगर में स्थित है पटना वन प्रमंडल,पटना। यहां पर दैनिक मजदूरों से कार्य करवाया जाता है। इन लोगों की दैनिक मजदूरी 237 रू0 है। 30 दिनों के काम करने के बाद 7001 रू0 मिलता है।

जी, बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा नमामी गंगे वृक्षारोपण योजना के तहत वर्ष 2016-2017 में दीघापुल पहुंच पथ एवं तटबंध वृक्षारोपण पौधा की संख्या -1050 है। पटना वन प्रमंडल,पटना। इसे दीघा थाना के निकट से वृक्षारोपण कार्य शुरू किया गया है। पाटलिपुत्र स्टेशन से गंगा पार कर जाने वाली रूट पटना-पहलेजा रेलखंड के बगल में वृक्षारोपण शुरू किया गया है। इसका नाम नवामी गंगे है। मोहगनी,आम,बेर,पीपड़ आदि का वृक्ष लगाया जा रहा है। इन वृक्षों को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कंवच जेवियन लगाया गया है। इन वृक्षों को जीवित रखने के लिए लगातार पानी दिया जाता है। चार दैनिक मजदूर कार्यरत है। इनको दैनिक मजदूरी 237 रू0 मिलता है। इन मजदूरों का कहना है कि एक हजार वृक्ष लगाना है। इसमें पचास प्रतिशत ही जीवित रह पायेगा। शेष सूख कर लड़की बन जाएगा। एक माह से कार्यशील हैं। कार्य प्रगति पर है इसकी निगरानी फोरेस्टर करते हैं।  
आलोक कुमार


No comments: