Saturday 20 February 2021

रोम में रहने वाले पोप से निवेदन

 

रोम में रहने वाले पोप से निवेदन है कि ऐसी व्यवस्था करें कि जहां पर धर्माध्यक्ष,महाधर्माध्यक्ष,कार्डिनल आदि रिटायर करने वाले हैं वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था करके रखा जाये। जैसे ही महामहिम रिटायर करते हैं वैसे ही वैकल्पिक व्यवस्था वाले महामहिम को पदभार दिया जा सके। आपने पटना महाधर्मप्रांत सृजन करके बक्सर धर्मप्रांत बनाया है। पर बक्सर धर्मप्रांत में स्थायी तौर पर धर्माध्यक्ष नियुक्त नहीं हो पा रहा है। धर्मप्रांत के सृजन करने के बाद फादर विलियम डिसूजा को धर्माध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद धर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा को पटना महाधर्मप्रांत के आर्च बिशप बना दिया गया। इसके बाद फादर सेबास्टियन कल्लूपुरा को बक्सर धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष बनाया गया। कुछ दिनों के बाद धर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लूपुरा को पटना महाधर्मप्रांत के सहायक आर्च बिशप बना दिया गया। इसके बाद बक्सर धर्मप्रांत धर्माध्यक्ष बिहिन हो गया। अभी पटना महाधर्मप्रांत के आर्च बिशप सेबास्टियन कल्लूपुरा हैं।


आलोक कुमार

No comments: