Thursday 4 May 2017

रसोईघर में 2 जून की रोटी पकाने वाली रीता देवी ने 3 मई को नामांकन दर्ज किया

पटना। पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के हैं पूर्व मुखिया भाई धर्मेंद्र। उनके भाई हैं राजेश कुमार। राजेश कुमार की पत्नी रीता देवी मैदान-ए-जंग में हैं। रसोईघर में 2 जून की रोटी पकाने वाली रीता देवी ने 3 मई को नामांकन दर्ज किया। वार्ड नम्बर-22 बी की प्रत्याशी हैं। रसोईघर से निकलकर ऑपन गाड़ी में आयीं। उनके साथ ननद और पड़ोसीन मंजू देवी साथ हो गयीं। भाभी मां को धूप न लगे। इंतजाम में छतरी तान दी गयी। प्रत्याशी रीता देवी ऑपन गाड़ी में हाथ जोड़कर खड़ी गयी। हरेक लोगों से आशीर्वाद लेती गयी। नामांकन के पूर्व वार्ड में भ्रमण कराया गया। लोग जान सके कि पूर्व मुखिया भाई धर्मेंन्द्र की भैया चुनाव में खड़ी हैं। सैकड़ों की संख्या में समर्थक नारा लगाकर रीता देवी को विजयी करने का आग्रह कर रहे थे।

आलोक कुमार

No comments: