* महादलित प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष दिनेश सादा के पुत्र संतोष सादा की हत्या
बसनही। सहरसा के सोनवर्षा प्रखंड अशांत है। यहां पर महादलित मुसहर समुदाय को टारगेट बनाया जा रहा है।
एक हफ्ता के अंदर दो महादलित मुसहर पर हमला हुआ। इसमें महादलित प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष दिनेश सादा के पुत्र संतोष सादा की हत्या के बाद मौत हो गयी है। दूसरे गजेन्द्र सादा जख्मी होकर इलाज करवा रहा है। इस बात की जानकारी सहसोल पंचायत के एकता परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता हीरा सादा ने दी है।
सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नारायण चैक के समीप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने हथियार से लैस बाइक सवार युवक ने पिकअप वैन चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया, पिकअप चालक का कसूर मात्र इतना था कि उसने बाइक सवार को गलत दिशा में तेज गति से चलने से मना किया था।
जख्मी बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत सहसौल पंचायत के कुवंरगंज गांव का निवासी राजेंद्र सादा काह पुत्र गजेन्द्र सादा (30 वर्ष) है। जख्मी युवक ने बताया कि अपने पिकअप वैन से जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक अचानक उल्टी दिशा से तेज गति से निकलने लगे। पिकअप बाइक में सट गया। दोनों युवक आपा खो बैठे और गाली-गलौज शुरू कर दिया। उसने रॉंग साइड और तेज गति से चलने की बात बाइक सवार से कही। इस पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर गोली दाग दिया। गोली गजेन्द्र सादा के सीने में लगी है।
जख्मी चालक को पहले सोनवर्षा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। चिकित्सक ने जख्मी की हालत देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सोनवर्षा - महेशखूंट मार्ग को जामकर दिया। पुलिस ने लोगों केओ समझा-बुझाकर जाम हटवाया। सोनवर्षा राज थाना की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
No comments:
Post a Comment