Thursday, 3 March 2022

शुभ संकल्प व राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया


समेली। कटिहार जिले के समेली प्रखंड अन्तर्गत मलहरिया पंचायत के यूथ पावर, लोक कला मंच ,भरेली के प्रांगण में समाज को दिशा व दशा देने के उद्देश्य से सामाजिक कुरीतियों पर आधारित व्यसन मुक्ति, बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओं एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ईश्वरीय  विश्व विद्यालय मलहरिया सेवा केन्द्र के तत्वावधान में आजादी की 75वीं अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीके प्रभा दीदी ने किया। संचालन की सराहनीय भूमिका बीके अमन कुमार ने

किया। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम यूक्रेन देश में फंसे भारत वासियों को सुरक्षित अपने वतन लोटने के लिए 20 मिनट शुभ संकल्प व राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। 

मौके पर उपस्थित राजयोगिनी बी.के. नविता दीदी ने अपने सम्बोधन बताया कि परमात्मा शिव परकाया प्रवेश कर प्रजा पिता ब्रह्मा के तन का आधार लेकर मनुष्य आत्माओं को सहज राज योग की शिक्षा दे रहें हैं। इस तरह की शिक्षा को जीवन में धारण कर लाखों लोग अपना जीवन संयमित, सम्पूर्ण नशामुक्त सात्विक बना चुके हैं। अपन सम्बोधन में बीके द्वीया ने कहा


कि विकारों रूपी विष से नाता तोड़कर परमात्मा शिव से नाता जोड़ें । ब्रह्माकुमारीज मलहरिया सेवा केन्द्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रभा दीदी ने बताया आज संसार में दुख, अशांति, पाप,अत्याचार,, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।इससे बचने के लिए राजयोग मेडिटेशन करना आवश्यक बताया। 

इस अवसर पर बीके प्रिया,बीके निधि बहन,बीके राधेश्याम ,अरूण, विकास आदि मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक व लोककला गीत संगीत में लोककला जत्था के टीम निशा ,प्रीति, मालिया, निधि, मुकेश,बिनोद सरदार,


मुनचुन दिवाना, उमेश,बिमल सुभाष आदि कलाकारों ने भारी संख्या में   उपस्थित दर्शकों को अपने अपने कला के जलवे से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर निर्माण कमिटी के दर्वेश्वर प्रसाद मंडल, सुभाष कुमार हिटलर,मुखिया राज कुमार भारती, संजय कुमार गुप्ता, युथ पावर, अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ,भोला प्रसाद मंडल,, पूर्व सरपंच अवधेश कुमार आर्य, संजय कुमार पासवान, निवेदिता मंडल, दिवाकर राय आदि सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

आलोक कुमार

No comments: