Friday, 4 March 2022

दुनिया के महानतम स्पिनर रहे शेन वार्न का निधन हो गया

 नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में दुनिया के महानतम स्पिनर रहे शेन वार्न का शनिवार 4 मार्च को निधन हो गया है। 52 वर्ष के शेन वार्न की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। शेन वार्न के असामयिक निधन ने क्रिकेट प्रेमियों को सदमे में कर दिया है। वार्न के निधन के साथ ही खेल प्रेमी उस दौर को याद कर रहे हैं जब कलाई के इस जादूगर का विश्व क्रिकेट में डंका बजता था।

 शेन वार्न प्रसिद्ध लेग स्पिनर थे और उन्हें स्पिन का जादूगर भी कहा जाता था. उन्होंने भारत के खिलाफ डेब्यू किया था और वे विश्व के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.उनकी फिरकी के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज धराशायी हो जाते थे.दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और सर्वकालिक महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार को 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वॉर्न की प्रबंधन टीम ने एक बयान में कहा कि शेन का थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे पहले शेन वॉर्न के साथी महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रॉड मार्श का भी शुक्रवार को निधन हो गया था। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी के निधन से उनके फैंस और उनके चाहने वालों को बड़ा सदमा लगा है। जिस क्रिकेट प्रेमी ने 1990 का दशक देखा है उसे दुनिया के तीन दिग्गज स्पिनर और उनकी प्रतिद्वंद्विता जरूर याद होगी। ये तीन स्पिनर थे श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, भारत के अनिल कुंबले और तीसरे थे आस्ट्रेलिया के शेन वार्न। इन तीनों दिग्गजों ने क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज किया। कुंबले ने लंबे समय से कपिलदेव के सबसे ज्यादा विकटों के रिकॉर्ड को सबसे पहले तोड़ा तो मुथैया मुरलीधरन ने तो सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ही बना दिया जो आज तक नहीं टूटा है। वहीं शेन वार्न ने 145 टेस्ट में 719 विकेट लिए थे।

आलोक कुमार

No comments: