Sunday 13 August 2023

अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण

 



 

* देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैः श्री शिव प्रकाश गरीब दास

 * जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नहीं होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नहीं बन सकता : वरिन्दर सिंह ढिल्लो

पटना .भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में "Super Shakti SHE"  कार्यक्रम की शुरुआत की थी. यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है. इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी.

              "Super Shakti SHE"   कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर  'Shakti  क्लब’ के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके.

              इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि वर्तमान समय में आज देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने  "Super Shakti SHE"  कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें.कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी.

        भारतीय युवा कांग्रेस के बिहार  प्रभारी श्री वरिन्दर सिंह ढिल्लो ने कहा कि "Super Shakti SHE"  कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नहीं होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नहीं बन सकता.

         इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ईशा यादव, शायरी उज्जमा फारूकी खुर्रम, खुशबू कुमारी, आयुष भगत,राहुल कुमार एवं प्रभात कुमार उपस्थित थे.


आलोक कुमार

No comments: