Sunday, 10 September 2023

पटना महाधर्मप्रांत के चार मिशन संचालित है नालंदा में

 पल्ली पुरोहित फादर जेम्स रोजारियो का पुरोहिताभिषेक का सिल्वर जुबली


राजगीर.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा है.यहां पर पटना महाधर्मप्रांत के चार मिशन संचालित है.पहला बिहारशरीफ में सेक्रेड हार्ट चर्च है.1936 में स्थापित है.यहां ईसाइयों की संख्या 3330 है.द्वितीय हिल्सा में संत मदर टेरेसा ऑफ कोलकाता है.1937 में स्थापित है.यहां ईसाइयों की संख्या 200 है.तीसरा हरनौत में संत जोसेफ चर्च है.यह 1966 से स्थापित है.ईसाइयों की संख्या 3010 है.चौथा राजगीर में संत मेरी चर्च है.यह 1993 में स्थापित है.ईसाइयों की संख्या 400 है.यहां के पल्ली पुरोहित फादर जेम्स रोजारियो हैं.

आज रविवार 10 सितंबर को संत मेरी चर्च में जश्न का माहौल है.आज राजगीर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर जेम्स रोजारियो (54 वर्ष) का पुरोहिताभिषेक का सिल्वर जुबली मनाया गया.उनका पुरोहिताभिषेक 18 जनवरी,1999 को हुआ था.उनके साथ फादर प्रेम प्रकाश का भी सिल्वर जुबली मनाया गया.उनका पुरोहिताभिषेक 13 अप्रैल,1999 को हुआ था.57 वर्षीय फादर प्रेम प्रकाश बिहारशरीफ में सेक्रेड हार्ट चर्च में पदस्थापित हैं.पटना महाधर्मप्रांत के एक हस्ती के रूप में फादर अमल राज हैं.54 वर्षीय फादर अमल राज का पुरोहिताभिषेक 22 जून,1999 को हुआ था.

इस उत्सवी अनुष्ठान के मुख्य अनुष्ठानकर्ता पटना महाधर्मप्रांत के महामान्यवर महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा थे.परंतु बीमार होने के कारण नहीं आ सके.उनके बदले मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर जेम्स रोजारियो थे.उनके साथ दर्जनों पुरोहित थे.जिसमें मुजफ््रपुर धर्मप्रांत के तिनकोनवा पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर साजी ऑगस्टीन भी शामिल थे.

आलोक कुमार

No comments: