कार्यक्रम
पदाधिकारी रतन
लाल ने
दबंगों के
हाथों वाले 162
कार्ड को
किया रद्द
जहानाबाद। अब हम जाग गए हैं की तर्ज पर महात्मा गांधी नरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रतन लाल और गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति के जहानाबाद जिले के जिला समन्वयक नागेन्द्र कुमार की पहल पर 162 लोगों को जॉब कार्ड बना दिया गया है। इनका जॉब कार्ड दबंगों के हाथ में चला गया था। दबंग का नाम रंजीत सिंह है। जो जुगाड़ करके मनरेगा कोष से अवैध राशि निकाला करते थे। जो कार्ड दबंगों के हत्थे चला गया था। तमाम कार्ड को रद्द कर दिया गया है।
डीएफआईडी
पैक्स के
सहयोग से
प्रगति ग्रामीण
विकास समिति
के द्वाराः

हड़ताल का असर 2 से 5 अक्तूबर तक आयोजित ग्राम सभा पर पड़ेगाः
जहानाबाद में 9 प्रखंड और 93 पंचायत है। इसमें कार्यरत कार्यक्रम पदाधिकारी समेत मनरेगाकर्मी हड़ताल पर चले गये हैं। इसको लेकर जहानाबाद में तनाव उत्पन्न हो गया है। अफसर चाहते हैं कि किसी तरह से हड़ताल समाप्त हो जाएगा ताकि 2 से 5 अक्तूबर तक होने वाली ग्राम सभा पर असर नहीं पड़े। वहीं अपनी मांग को लेकर हड़ताल करने पर मनरेगाकर्मी तुल गये हैं। अब देखना है कि हड़ताल कब तक चलती है।
जहानाबाद जिले में मनरेगा में
1000 महिला मेट का चयन करना हैः
जहानाबाद जिले में मनरेगा में 1000 महिला मेट का चयन करना है। अन्य जिलों में केवल मेट पर ही फौकस किया जा रहा है। मगर जहानाबाद जिले में केरल प्रदेश की तर्ज पर महिला मेट का चयन करना है। अभी तक 202 महिला मेट का चयन किया गया है। चयनित मेट पर ग्राम सभा में मुहर लगानी है। इसके बाद महिला मेट को प्रशिक्षण देना है। इस पर डीएफआईडी पैक्स, प्रगति ग्रामीण विकास समिति और जहानाबाद जिले के जिलाधिकारी मो0 सुहैल खान के साथ सहमति बनी है। इस बीच पंचायत रोजगार सेवकों के द्वारा महिला मेट के सवाल पर जिलाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाने का कार्य किया जा रहा है। इनका कहना है कि निरक्षर महादलित महिलाएं किस तरह से दायित्व निभा सकेंगी। इस पर उप विकास आयुक्त का कहना है कि महादलित महिलाओं को केवल हस्ताक्षर करना जानना चाहिए। इसके बल बखूबी महिला मेट की भूमिका निभाने में सक्षम हो जाएंगी।
आलोक कुमार