Thursday 5 September 2013

उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वाति कश्यप को रिलायंस कम्युनिकेशन ने किया सम्मानित



गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति के द्वारा संचालित है प्रयाग सेंटर

पटना। कर लो दुनिया मुट्ठी में करने वाले रिलायंस कम्पनी के रिलायंस कम्युनिकेशन के द्वारा बिहार में गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति को युवाओं को कार्यालयों में काम करने लायक अंग्रेजी बोलने और कंप्यूटर से काम करने योग्य बनाने के लिए कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है। प्रगति ग्रामीण विकास समिति ने पश्चिमी पटना में स्थित विश्वसरैया नगर (बिहार फार्मेसी कॉलेज के बगल में) प्रयाग सेंटर खोला गया है। 2011 से अबतक 630 युवाओं ने शिक्षा ग्रहण कर किये हैं।

सही मायने में बेहतर कार्य परिणाम दे रहा है प्रयाग सेंटरः
रिलायंस कम्पनी के ऑनर अनिल अम्बानी ने बिहार में रिलायंस कम्युनिकेशन को सामुदायिक कार्य करने की जिम्मेवारी थोपा है। रिलायंस कम्युनिकेशन ने बिहार में श्रेष्ठ कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति को चयन किया है। रिलायंस कम्युनिकेशन के सहयोग पाकर प्रगति ग्रामीण विकास समिति ने वर्ष 2011 में प्रयाग सेंटर खोल रखा है। प्रयाग सेंटर के परियोजना समन्वयक अजय मांझी हैं। युवाओं को स्पोकन इंगलिश की शिक्षा छवि मित्रा और कंप्यूटर की शिक्षा स्वाती कश्यप देती हैं। द्विमासीय कोर्स में 630 युवा स्पोकन इंगलिश और कंप्यूटर कोर्स में शामिल हुए हैं। इस तरह अभी तक 18 बैच कोर्स में भाग लिये हैं।

बढ़चढ़ कर उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वाती सम्मानितः
प्रयाग सेंटर में स्वाती कश्यप कंप्यूटर टीचर हैं। 32 साल की हैं। बीएससी उर्त्तीण हैं। स्वाती के प्रयास से 120 युवाओं का प्लेसमेंट किया गया। माई चाइल्ड, माई प्राइड के तहत आउटस्टैंडिंग फरफोरमेंस के लिए स्वाती को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया है। होटल मौर्य के अशोका होटल में शानदार कार्यक्रम के दरम्यान सम्मानित किया गया।

आलोक कुमार