Thursday 5 September 2013

एक दबंग पड़ोसी ने रंग में भंग डाल दिया जिसके कारण घर नहीं बना


बड़ी मन्नत करने के बाद

उसे इंदिरा आवास योजना के तहत राशि मंजूर की गयी मिली

             
गड़हनी। बड़ी मन्नत और आरजू करने के बाद भोजपुर जिले के गड़हनी थानान्तर्गत धमनियां नामक गांव में रहने वाले महादलित मुसहर समुदाय के रामचन्दर राम को इंदिरा आवास योजना से राशि मंजूर की गयी थी। एक दबंग पड़ोसी ने रंग में भंग डाल दिया। जिसके रामचन्दर राम के सपने का आशियाना नहीं बन सका। अब महादलित मुसहर के लोग पूर्ववत की तरह झोपड़ी में ही रहने को बाध्य हो रहे हैं।

 इसे आप क्या कहेंगे?
 सरकार के द्वारा रामचन्दर राम और उनकी पत्नी पगली देवी को झोपड़ी के बदले सपनों का आशियाना बनाने के लिए इंदिरा आवास योजना की राशि मंजूर की गयी थी। इन दोनों दम्पतियों के अलावे दर्जनों की संख्या में मुसहर समुदाय के लोग रहते हैं। धवनिया नामक गांव में वर्षों से रहते रहे हैं। कई साल तक इंतजार करने के बाद चालू वर्ष 2013 में इंदिरा आवास योजना के तहत रामचन्दर राम को झोपड़ी के बदले पक्की मकान बनाने का अवसर प्राप्त हो रहा था। सरकारी जमीन  को कब्जा करके झोपड़ी बनाकर रहने वाले रामचन्दर राम की पत्नी पगली देवी कहती हैं कि मेरे जमीन के बगल में एक दबंग मुस्लिम परिवार के लोग रहते हैं। इनका नाम तस्लीम मंसूरी हैं। उनका पत्नी का नाम खैतुन खातून है। इसे आप क्या कहेंगे?

 गड़हनी थाना पर आरोपः

प्रभावित पगली देवी ने गड़हनी थानान्तर्गत कार्यरत पुलिस पर आरोप लगायी है कि थानाध्यक्ष और उनकी पुलिस ने गरीब महादलित के पक्ष में सहयोग करके दबंग परिवार को मदद करने में उतारू है। दबंग परिवार ने रकम देकर पुलिस को बुलाकर किसी तरह की हरकत करने पर रोक लगा दिया है। इस गरीब पर न्याय करने का आग्रह किया है।

आलोक कुमार