Sunday 26 October 2014

मुस्लिम महिलाओं के द्वारा निर्मित चूल्हा


महादलित डोम जाति की महिलाओं के द्वारा सूप

ईसाई धर्मावलम्बी क्लारेंस हेनरी के द्वारा उद्घोषक की भूमिका

पटना। लोक आस्था का महान महाछठ पर्व की तैयारी चरम पर है। मुस्लिम महिलाओं के द्वारा निर्मित चूल्हे बाजार में छा गया है। वहीं महादलित डोम जाति की महिलाओं के द्वारा निर्मित सूप और टोकड़ी बाजार में है।

दैनिक अखबार आज के संवाददाता एतेहशाम अहमद के द्वारा घाट-घाट जाकर छठ घाटों का मुआयना कर अखबार में विस्तृत रिपोर्ट लिखे। अभी हमीदपुर दीघा में मुस्लिम युवाओं ने मिलकर व्रततियों के राह आसान करने में राह दुरूस्त करने में लगे हैं।

सच में एकता और इंसानी प्यार दर्शाने वाला महाछठ है। सभी लोग मिलकर कार्य को अंजाम देते हैं। महजब और जाति बौना साबित होने लगता है। हरेक साल की तरह ईसाई धर्मावलम्बी क्लारेंस हेनरी भी माइक पकड़ने को तैयार हैं। कुर्जी मगध कॉलोनी में क्लारेंस हेनरी रहते हैं। प्रत्येक साल उद्घोषक की भूमिका अदा करते हैं। वह चाहे दशहरा अथवा महाछठ पव क्यों न हो।

आलोक कुमार




















No comments: