Wednesday 31 December 2014

टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास



वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे

अंतिम टेस्ट मैच में नाबाद 24 रन 

पटना। महत्वपूर्ण अंतिम टेस्ट मैच में कप्तान एम.एस.धोनी ने नाबाद 24 रन बनाया। इसके साथ ही एमसीजी में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे पर शुरू तृतीय टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। तब ऑस्ट्रेलिया ने गावस्कर -बोर्डर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई को फोन पर खबर दे दी। मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस तरह 2 दिसम्बर 2005 में श्रीलंका के साथ डेब्यू करने वाले धोनी ने 30 दिसम्बर 2014 को टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया।

हां, बतौर कप्तान वन डे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। धोनी के द्वारा संन्यास लेने की घोषणा बाद से ही वर्ल्ड क्रिकेट में भूचाल आ गया है। एम.एस. को टीम इंडिया को मझधार में छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। 6 जनवरी से एससीजी में आरंभ चौथे टेस्ट मैच में कोहली ही कप्तानी करेंगे। अब विराट का फर्ज बनता है कि विराट दिल करके टीम को तैयार करें और चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पटकनी देकर कप्तानी आगाज शुरू करें। 

छोटे राज्य झारखंड के रांची में रहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने 2 दिसम्बर 2007 में श्रीलंका के खिलाफ प्रथम टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया। 90 टेस्ट खेले और 4876 रन बनाए। 6 शतक और 33 अर्द्धशतक बनाए। 144 पारी में 38.09 के औसत से रन बनाए। टेस्ट में 224 उच्चतम स्कोर बनाए हैं। बतौर 2008 में कप्तान बनाए गए। बतौर कप्तान 60 टेस्ट में 3454 रन बनाए। इस दौरान 5 शतक जमाए। धोनी ने कप्तान के रूप में 27 टेस्ट जीते,18हारे और 15 ड्रॉ करवाने में सफल रहे।भारत में 21 टेस्ट मैच जीते। भारत में 45.76 औसत से रन बनाए। विदेश में 32.84 औसत से रन बनाए।विदेश में 6 टेस्ट मैच जीते हैं।विदेश में 6 सीरीज हारे हैं।इस दौरान 256 कैच लपके और 38 स्टंप आउट किए।ऑस्ट्रेलिया के साथ 19 टेस्ट मैच में 51 कैच और 14 स्टंप किए। कुल 65 को आउट किए।  2007 में टी-20 में विश्व विजेता बने। इसी तरह 2011 में एक दिवसीय में बादशाहत कायम किया। 2013 में चैम्पियन ट्रॉफी भी जीती। भारत को टेस्ट में नम्बर वन बनाने वाले धोनी ही है। धोनी ने 2014 में 9 टेस्ट खेले। इस दौरान 534 रन बनाए। धोनी ने बेहतर कप्तान की पारी में रन बनाने के आधार पर विख्यात सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरूद्दीन को पछाड़ दिया है। 

आलोक कुमार

No comments: