Friday 26 December 2014

कम्बल वितरण होने की सूचना पाकर पहुंचे


पटना। संत विन्सेंट डी पौल समाज की कुर्जी शाखा की ओर से 23 दिसम्बर को चयनित गरीबों के बीच में कम्बल वितरित किया गया था। उनके साथ सामूहिक भोज भी किया गया। इस तरह के कम्बल वितरण की जानकारी गांवघर में पहुंची। तब गांव के गांव के लोग भीड़ लगानी शुरू कर दी। कुर्जी पल्ली के बाहर मखमुदमपुर गांव की महिला आयी। उसके बाद दीघा नहर किनारे रहने वाले महादलित मुसहर और पिछड़ी जाति के लोग आए। कई घंटे तक इंतजार करने के बाद निराश होकर चली गयी। क्रिसमस के अवसर पर कोई सांता क्लॉस बनकर गरीबों के बीच में कम्बल वितरण नहीं किया। इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने 38 जिलों के बीच में 28 लाख रूपए वितरित कर रखा है। शीतलहरी के बावजूद भी कम्बल वितरित नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश में है कि हाड़ कंपाने वाली ठंड के बावजूद भी कम्बल वितरण नहीं किया जा रहा है। न ही सरकार और न ही गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा कम्बल नहीं वितरण होने से लोग परेशान और हलकान हैं।


आलोक कुमार

No comments: