Friday 26 December 2014

दुल्हन की तरह सजावट वाले चर्च में दुल्हा और दुल्हिन की शादी


पटना। ईसाई कलीसिया माता के द्वारा आगमन काल में विवाह करने पर रोक है। इसके आलोक में क्रिसमस त्योहार खत्म होते ही विवाही रस्म शुरू कर दिया जाता है। आकाश में सर्वेश्वर द्वारा तय विवाह को ईसाई समुदाय धरती पर उतारने लगते हैं। 25 दिसम्बर को बड़ा दिन मनाने के बाद 26 दिसम्बर को नखछु और 27 दिसम्बर को विवाह रखा गया है।इस समय चर्च को दुल्हन की तरह सजावट की गयी है। इस सजावट में वास्तविक दुल्हा और दुल्हिन को विवाही बंधन में बांध दिया जाएगा।

दीद्या थानान्तर्गत शिवाजी नगर में रहने वाले राजू एडवर्ड और किरण राजू ने अपनी सुपुत्री एम्मा संध्या की शादी तय की है। लालपुर, रांची के रहने वाले मंजिला खालखो के पुत्र अभय खालखो के साथ हो गया। आज 26 दिसम्बर को 2 बजे से नखछु का कार्यक्रम है। 27 दिसम्बर को 3 बजे से कुर्जी पल्ली में विवाही समारोह होगा। 7 बजे शिवाजी नगर में सामूहिक भोज और 10 बजे विदाई कार्यक्रम है। इसके साथ विवाह संबंध स्थापित करने का सिलसिला आरंभ हो जाएगा।


आलोक कुमार

No comments: