Saturday 14 February 2015

टीम इंडिया की जीत पर होती है भारत में जश्न


पीएम मोदी ने भारत के साथ खेलने वाले देशों को दी शुभकामनाएं!
जो उतावलेपन को नियत्रिंत करेगा,वह बाजीगर साबित हो जाएगा
र्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया ने 5 बार पाकिस्तान को पराजित कर दी है। वर्ल्ड कप-2015 में टीम इंडिया और पाकिस्तान 15 फरवरी को भिड़ेगी।दो पड़ोसी देश के क्रिकेट लवभर मैच को लेकर गफ करने से उकताते नहीं हैं। इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया ने विशेष व्यवस्था कर रखी है। दोनों पड़ोसी देश के क्रिकेटर जीत को लेकर अटकले लगा रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर अपने देश को लेकर आश्वस्त है कि एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने को बेकरार हैं।बहुत मजा आता है जब क्रिकेटर बताते हैं कि भारत से पराजित होने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आफत आ जाती है। अंडा और टमाटर फेंका जाता है। जीना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह भारत में भी होता है। ऑस्ट्रेलिया टूर टेस्ट और तीन देशों के मैच में पराजित होने का गम नहीं है। अगर 15 फरवरी को पाकिस्तान को पराजित कर दें। दोनों के बीच में बेतहरीन खेलने वाले जीरो से हीरो बन जाते हैं। केवल दोस्ती क्रिकेट में ही न रहे। मैं हूं सरदार असरदार......., मैं हूं सरहद पार.......। दोनों देश के क्रिकेट विशेषज्ञ क्रिकेटरों के पक्ष और विपक्ष में जमकर राय देते हैं। खामियों को लेकर नाराजगी नहीं मगर ठहाका लगाया जाता है। दोस्तों 5 बार पराजित किए हैं। जवाब में कहा जाता है कि दोस्त 15 फरवरी का परिणाम अन्तर देने वाला है। आपके पास प्लेयर ही नहीं हैं जो नतीजा को परिणाम देने में आगे निकले। बहालहाल, 15 फरवरी को क्रिकेट की जीत होगी। इनसे लिए शोएब अख्तर, राशिद लतीफ, इमरान फरहत,शोएब मलिक,कपिलदेव, नवजोत सिंह सिद्धू,विनोद कांबली,गौरव कपूर,नयन मोगिंया आदि भारत-पाकिस्तान खिलाड़ियों की कमजोरी और मजबूत पक्षों का उजागर कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया के एडिलेड भी तैयार है। कम गलती करने वाले फतह करेंगे। जो अच्छी तरह से खेल पाएंगे, विजयी माला पहनेंगे। जो तनाव को झेलेंगे, उसकी जीत होगी। जो देशों की जंग नहीं सोचेंगे और भद्र लोगों के खेल समझकर खेल खेलेंगे, उसकी जीत होगी। हरेक लोग क्रिकेट शॉट पर ताली बजाएंगे। विकेट लेने पर ठहाका लगाएंगे। व्ही वान्ट सिक्सर....।

आलोक कुमार

No comments: