Saturday 7 March 2015

अब टीम इंडिया की भिड़ंत 10 मार्च को आयरलैंड के संग


ऑस्ट्रेलियाई वाली टीम में बदलाव करेंगे धोनी
झारखंड। विदेशी धरती पर कप्तान के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी ने 59 जीत हासिल की है। अब वे चाहेंगे कि उसमें लगातार इजाफा होते रहे। इस ख्याल से धोनी टीम में बदलाव कर सकते हैं। पूल बी में आयरलैंड चुनौती के रूप में प्रकट हुआ है। इसके आलोक में टीम इंडिया आयरलैंड को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी। अभी तक चार मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में फतह किया है। अब टीम इंडिया के दो मैच न्यूजीलैंड में खेलना है। 10 मार्च को आयरलैंड से और और 14 मार्च को जिम्बाब्वे के संग खेलना है। न्यूजीलैंड में गेंद स्पिन और स्विंग करेगी। हो सकता है कि टीम इंडिया तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरे। वैसे तो दो नियमित स्पिनर हैं। तीसरे स्पिनर के रूप में सुरेश रैना,रोहित शर्मा आदि पूर्ण करें। कुल मिलाकर आयरलैंड के द्वारा चुनौती देने के बाद भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। क्रिकेट में अंतिम गेंद तक इंतजारी करनी पड़ती है। उसका फैसला मैदान में होता है।
आलोक कुमार 

No comments: