Tuesday 10 March 2015

झोपड़पट्टी में रहता है बुझावन कुमार


वह आंख की रोशनी खो चुका है, दृष्टिहीन होने के बावजूद उसे पेंशन मिलता नहीं

पटना। पटना घाट -दीघा घाट (पीडी)रेलखंड अन्तर्गत के हड़ताली मोड़ हॉल्ट। इस रेलखंड से सटे झोपड़पट्टी में वंचित समुदाय के लोग रहते हैं। इसमें बुझावन कुमार भी रहते हैं। वह जन्मजात दृष्टिहीन हैं। उसकी जिन्दगी झोपड़ी और रेलवे लाइन तक ही सिमट कर रह गयी है। वह गायक हनी सिंह के भक्त हैं। हमेंशा हनी सिंह के गाने गुनगुनाता रहता है। दिल खुश है। मगर मन अशांत है। कारण कि सरकार ने उपेक्षित छोड़ दिया है। व्हील चेयर और सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल रहा है। सरकार के द्वारा मानदेय में बहाल विकास मित्र भी बुझावन का मित्र नहीं बन सके हैं। इसके कारण विकास मित्र पेंशन दिलवाने में पहलकदमी नहीं कर रहे हैं।

कोई बुझावन के चेहरे देखकर बुझेः बुझावन कुमार के चेहरे को देखे। बुझकर बताएंगे कि वह किस रोग से पीड़ित है। कान और नाक के पास फूंसी हो रहा है। चेहरा लाल दिखायी दे रहा है। समझा जा रहा है कि सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रतिकुल कुष्ठ रोग से पीड़ित है। यह सिर्फ संभावना भर है। यह अच्छा होगा कि बुझावन के लोग चिकित्सक से जांच कराकर प्रमाणित रोग का पता कर लें।इसके बाद नियमित दवा सेवन करें।



आलोक कुमार

No comments: