Thursday 5 November 2015

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने संभाषण पेश किए

एकता परिषद के संस्थापक अध्यक्ष गांधीवादी राजगोपाल पी.व्ही. सम्मानित हुए। उनको वर्ष 2013-14 का राष्ट्रीय एकता के लिए 29 वां इन्दिरा गांधी पुरस्कार दिया गया। अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 31 अक्टूबर 2015 को सम्मानित किया। मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने संभाषण पेश किए। इसमें गांधीवादी विचारक के बारे में विचार से जिक्र किए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने कहा कि 1970 में राजगोपाल ने गांधीवादी प्रक्रिया को अपनाया और सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर चंबल घाटी के बागियों को आत्मसमर्पण करवाने की दिशा में कार्य करने लगे। अन्ततः 1976 में 500 बागियों ने अस्त्रशस्त्र टांग दिए और आम लोगों की तरह कार्य करने लगे। इस क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देने लगे। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: