Wednesday 9 December 2015

बिहार सरकार के बाजार पर नियत्रंण नहीं

अब 23 रू0 में शकुन ब्रेड,परेशानी में बेंचलर
पटना। शकुन ब्रेड खाने वाले शौकिनों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। अब दूर की बात हो गयी है कि दाल-रोटी खाओं और प्रभु का गुण गाओं। समझों और समझाओं.........। दो दिन पहले 20 रू0 में शकुन ब्रेड मिलता था। इसमें 2 रू0की वृद्धि कर दी गयी है। अब 22 रू0 में बिक रहा है। शकुन ब्रेड से अधिक दर से मोरिस ब्रेड बिक रहा है। मोरिस ब्रेड की कीमत 20 रू0 था। इसमें एकबारगी 3 रू0 इजाफा करके 23 रू0कर दिया गया है। मजे की बात है कि शकुन ब्रेड पर कीमत 19 रू0 था। मगर दुकान 20 रू0 वसूल कर रहे थे। पटना शहर से बाहर 20 में बेचा रहा था। अब दुकान भी क्रेता के पक्ष में बोलने लगे हैं कि जब मैदा की कीमत कम थी तो उस समय ब्रेड की कीमत नहीं बढ़ाई गयी। अभी बाजार में मैदा की कीमत कम है। फिर भी ब्रेड की कीमत बढ़ा दी गयी है। बिहार सरकार के बाजार पर नियत्रंण नहीं है। इसके कारण मनमौजी ढंग से समान बेचा जा रहा है। एक दुकान 50 रू0 में एक दर्जन अंडा बेचता है। दूसरी दुकान में 65 रू0 में एक दर्जन अंडा बिकता है।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 


No comments: