Tuesday 15 December 2015

बहुत मुश्किल में है जीवनः सुनीता देवी

सुनीता देवी
पटना। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0राजेन्द्र प्रसाद के जिले छपरा की रहने वाली है सुनीता देवी।पाटलिपुत्र स्टेशन के समीप टेशलाल वर्मा नगर में सुनीता देवी की शादी हुई। दोनों दम्पति से तीन बच्चे हैं। 2 लड़के और 1 लड़की है। पति और पत्नी मजदूरी कर करते हैं। इसी के बल पर जीविकोपार्जन करते हैं। इस समय सुनीता देवी मुश्किल से जीवन बीता रही हैं। एक तरफ पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मोटी दीवार खड़ी कर दी गयी है। तो दूसरी ओर ऊपरी पुल निर्माण हो रहा है। इन दोनों के बीच में झोपड़ी बनाकर सपरिवार सुनीता देवी रहती हैं। 
शादी-शादी खेल रहे है 
 अभी सिमेंट की बोरी पर खड़ी है सुनीता देवी। कहती है कि जो ऊपरी पुल बन रहा है। उससे झोपड़ी को नुकसान हो रहा है। जो चापाकल गाढ़ा गया था। उसे जेसीबी से नष्ट कर दिया जा रहा है। जो अलग से शौचालय निर्माण किया गया है। वह ढाह दिया गया है। पेयजल और शौचालय की दिक्कत है। पटना जिले के डीएम से आग्रह की हैं कि हमलोगों को उचित जगह में पुनर्वास करने की कोशिश की जाए। वहीं बच्चों को चिन्ता नहीं है। रेलवे लाइन के किनारे शादी-शादी खेल रहे है। मिट्टी और बालू से खाना बनाते हैं। खिलौने में खाना परोसते है। आव-खाव करके खा जाते है।। इसी तरह से जिन्दगी जीने को बाध्य हैं।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट

No comments: