Thursday 17 December 2015

नौजवानों के साथ बुर्जुग भी विस्थापित होने वाली परेशानी से चिन्ता

विधवा सकली देवी
पटना। बिन्द टोली में रहने वाले स्व0 जगदयाल महतो की विधवा सकली देवी है। 100 साल की  सकली देवी ने डीएम संजय कुमार अग्रवाल से कहा है कि इस ठंडक समय में झोपड़ी से बेझोपड़ी करना वाजिब नहीं है। ऐसा करने से हमलोग बेहाल हो जाएंगे। हम विस्थापितों को पुनर्वासित करने को लेकर चिन्हित भूमि पर आवश्यक सुविधा नहीं है। जिस भूमि को चिन्हित किया गया है। उस पर बरसात के समय गंगा जी का पानी हेल जाता है। एक तरफ गंगा नदी और दूसरी तरफ सड़क निर्माणाधीन है। बीच में बिन्द टोली के लोगों को बसाया जा रहा है। आगे कहती हैं कि एक बेटा अर्जुन महतो हैं। उनको 10 संतान है। 6 लड़के और 4 लड़किया हैं। अर्जुन महतो के पुत्र मेघनाथ महतो आई0ए0 और संजय महतो मैट्रिक उर्त्तीण हैं। इनको नौकरी नहीं है। 

विस्थापित किशोरी महतो ने डीएम संजय कुमार अग्रवाल से आग्रह किए हैं कि अव्वल चिन्हित भूमि को मिट्टी से 10 फीट भरवाया जाए। करीब 205 परिवारों को घर बनाकर उपलब्ध कराए। सभी घरों में बिजली सुविधा उपलब्ध कराया जाए। शौचालय और पेयजल की व्यवस्था हो। सुगम आवाजाही को लेकर पुल निर्माण करवाया जाए। फिलवक्त बिन्द टोली में उपलब्ध सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी और  उप स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था हो। 
बिन्द टोली

इस बीच भूमि का प्रस्ताव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद लोगों को बसाने की कार्रवाई की जायेगी। भूमि की माफी कर सीमांकन के साथ-साथ समतलीकरण का कार्य चल रहा है। बिजली आपूर्ति को लेकर कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं को फॉर्म भरने के लिए व्यवस्था करने डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया। 



आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 






No comments: