Sunday 31 January 2016

ईसाई लोकधर्मियों में आक्रोश व्याप्त

फादर पीटर आक्यासामी
पटना। येसु समाज द्वारा संचालित है संत माइकल हाईस्कूल। एक दशक से संत माइकल उच्च विघालय के प्राचार्य थे फादर पीटर आक्यासामी। शनिवार को सेवानिवृत हो गये।नए प्राचार्य फादर एडिसन आर्मस्ट्रांग बनाए गए हैं। उप प्राचार्य आर्मस्ट्रांग को पदोन्नत कर प्राचार्य पद दिया गया है। 
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्षः फादर पीटर आक्यासामी का जन्म 29 जून 1954 को हुआ था। 24 अप्रैल 1988 में येसु समाजी के रूप में पुरोहिताभिषेक हुआ। येसु समाजी पुरोहित के रूप में 28 सालों से कार्यरत हैं। इस दौरान बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी मनोनीत हुए। अपना कार्य उपाध्यक्ष के रूप में बखूबी निभाया। आयोग के उपाध्यक्ष बनने पर ईसाई लोकधर्मियों में आक्रोश व्याप्त था। ऐसे लोगों का कहना था कि फादर-सिस्टरों को धार्मिक कार्य करना चाहिए। मगर लोकधर्मियों के कार्य में भी हस्तक्षेप करने लगे हैं। इनके बाद सिस्टर सुधा वर्गीस को आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 
आयोग के उपाध्यक्ष बनने के बाद नौकरशाहों में पैठः संत माइकल हाईस्कूल के प्राचार्य और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूतबे के कारण नौकरशाहों के बीच में पैठ फादर पीटर आक्यासामी जमा लिये थे। इसके बल पर ही संत माइकल हाईस्कूल के सामने अतिक्रमण हटाने में कामयाब हो गये। स्कूल के अन्य प्राचार्य भी कई दफा अतिक्रमण हटाने का प्रयास किये थे। मगर नाकामयाब हो जा रहे थे। हालांकि अतिक्रमण हटाने में लोकल प्रतिनिधियों का भी सहयोग मिला। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: