Wednesday 13 January 2016

सर्द हवाओं के चलते बीमार पड़ने लगे हैं बच्चे


नागमणि नामक बच्ची की हालत गंभीर
गंभीर हालत में नागमणि 
पटना। बिन्द टोली में रहते हैं देवेन्द्र महतो और लीला देवी। इन दोनों के पुत्र राजन महतो और पुत्र वधु दुर्गावती हैं। राजन और दुर्गावती के सहयोग से बच्ची का जन्म हुआ। दुर्गावती का प्रथम प्रसव है।इन लोगों के घरों में 12 दिन पूर्व बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची का नाम है नागमणि। जो निमोनिया की चपेट में आ गयी हैं। हालत गंभीर है। 

चिकित्सक के पास रूख
जी, महज 5 दिन पहले ही ट्रैक्टर पर चढ़कर दुर्गावती आयी थीं। बिन्द टोली से कुर्जी बिन्द टोली आने समय में दुर्गावती की गोदी में 7 दिन की बच्ची नागमणि थीं। ट्रैक्टर पर मां और बेटी बैठी थीं। तेजी से ट्रैक्टर चलने से नागमणि हवा पी ली। कुर्जी बिन्द टोली में 1 दिन ही ठीक रहीं। उसके बाद 4 दिनों से बीमार हैं। पहले बुखार हुआ और उसके बाद निमोनिया की चपेट में पड़ गयी। तुरंत चिकित्सक के पास लिया गया। कुर्जी मोड़ के चिकित्सक के पास चिकित्सा करवा रही हैं। दवा-दारू चल रहा है। हरा रंग का मलत्याग कर रही हैं। अभी रात में सर्द हवा चलती है। इसके कारण मासूम बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। प्रशासन की ओर से कार्रवाई जरूरी है। 


आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: