Thursday 25 February 2016

वुडको द्वारा यारपुर अम्बेदकर कॉलोनी में 439 आवासीय इकाई बन रहा है




पटना। अनेकों मलिन बस्ती है राजधानी पटना में। इसमें यारपुर डोमखाना और मुसहरी भी है। बिहार सरकार ने महादलित डोम समुदाय का मकान बनाया। इसमें डोम समुदाय के लोग रहने लगे। मकान निर्माण होने के बाद नाम बदलकर यारपुर अम्बेदकर कॉलोनी रखा गया।  है। वहीं महादलित मुसहर समुदाय झोपड़ी में रहने को बाध्य हो गये। आज भी झोपड़ी में रहते हैं। एकदम नारकीय स्थिति है। गंदे पानी का जमाव है। तालाब समझकर ही सुअर तालाब का पानी से आनंद उठाते रहते हैं। इसी माहौल में पटना नगर निमग में टैªक्टर चालक दुखन मांझी रहते हैं। उनका कहना है कि बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लि0(वुडको) द्वारा राजीव आवास योजनान्तर्गत आवास निर्माण हो रहा है। आज झोपड़ी में रहते हैं। कल राजीव आवास योजनान्तर्गत निर्मित मकान में रहेंगे।

जी हां, वुडको द्वारा यारपुर अम्बेदकर कॉलोनी में 439 आवासीय इकाई बन रहा है। कार्य की स्वीकृति राशि 1602.29 लाख है। कार्य समाप्ति 17 जनवरी 2017 तक कर देना है। इसके आलोक में यारपुर मलिन बस्ती में कार्य प्रगति पर है। केन्द्र और राज्य सरकार के बीच ठन जाने के कारण निर्माण कार्य रूक गया है। बालू नहीं रहने के कारण काम रोक दिया गया है। इस तरह की खींचतान होने से कार्य समाप्ति 2017 तक संभव नहीं है। और तो और स्वीकृति राशि में भी इजाफा करनी पड़ सकती है। 
इस समय पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-1 दीघा मुसहरी में राजीव आवास योजनान्तर्गत आवास निर्माण होने वाला है। इसमें लेनदेन के कारण विलम्ब हो रहा है। अब देखना है कि कबतक निर्माण शुरू हो पा रहा है?
आलोक कुमार
मखदुमपर बगीचा,दीघा घाट,पटना।




No comments: