Saturday 20 February 2016

दीघा पुल से गुजरने वाली ट्रेनों का समय में बदलाव

पटना। दीघा पुल से गुजरने वाली ट्रेनों का समय में बदलाव किया गया है। यह रविवार 21 फरवरी से लागू होगा। मध्य पूर्व अधिकारियों के अनुसार 55209 पैसेंजर पाटलिपुत्र से 10.20 बजे खुलकर 1.10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। नरकटियांग-पाटलिपुत्र हाजीपुर से 9.17 बजे खुलकर 9.55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। पाटलिपुत्र-नरकटियागंज पाटलिपुत्र से शाम 4.55 बजे खुलकर 5.55 बजे हाजीपुर पहुंचेगी। 15202 पैसेंजर हाजीपुर से 10.20 बजे खुलेगी और 11.25 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इस बीच दीघा में एप्रोच रोड निर्माण कार्य जोरशोर से जारी है। लगभग बिन्द टोली का नामोनिशान गायब हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता रामधीरज महतो का कहना है कि बिन्द टोली में कहां पर मेरा घर था। वह पता ही नहीं चल पा रहा है। मिट्टी से भर दिया गया है। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना


No comments: