Tuesday, 16 February 2016

सड़क दुर्घटना में दुर्गा की मौत हो जाने के बाद रोते परिजन

मातम
 स्कार्पियों से दुर्गा की मौत गोसाई टोला मोड़ के पास 
पटना। सोमवार की रात 8 बजे की बात है। पटना-बांसघाट-दानापुर मुख्य मार्ग पर वाहनों का काफिला चल रहा था। कुर्जी गंगा किनारे रहने वाले पप्पू-थप्पू की भतीजी की शादी में व्यस्त रोड। इसी समय गोसाई टोला में रहने वाले लौकी महतो और पुत्र दुर्गा कुमार के साथ दियारा क्षेत्र जा रहे थे। वहां पर मुर्गा और लिट्टी का दावत था। दावत खाने के पहले ही अप्रत्याशित घटना होने से दियारा क्षेत्र में मातम फैल गयी।

मंगलवार को अपने घर गोसाई टोला से पिता लौकी महतो और पुत्र दुर्गा कुमार रोड पार करके दियारा क्षेत्र जा रहे थे। व्यस्त मुख्य मार्ग को पिता लौकी महतो पार कर गये। पुत्र दुर्गा कुमार (10 साल) मुख्य मार्ग पार नहीं कर सके और स्कार्पियों की चपेट में आ गये। स्कार्पियों के चालक सड़क पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। तब पाटलिपुत्र थाना की पुलिस ने गाड़ी नम्बर बीआरओ 1 पीसी 9758 को गिरफ्त में लेकर वाहन को थाना ले गये।

पाटलिपुत्र थाना में
इसके पूर्व मौके पर उपस्थित पूर्वी मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया विष्णु गोप और पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया रविन्द्र यादव आदि ने घायल दुर्गा कुमार को उठाकर गाड़ी पर बैठाकर वात्सलय महाबीर अस्पताल ले गये। अस्पताल में प्रथम उपचार करने के बाद पी0एम0सी0एच0रेफर कर दिया। पी0एम0सी0एच0जाने के क्रम में गांधी मैदान के पास घायल दम तोड़ दिया। फिर भी घायल को पी0एम0सी0एच0 ले गये। उपस्थित चिकित्सकों ने जांच करके घायल की मौत हो जाने की पुष्ठि कर दी। तबतक मृतक दुर्गा कुमार के फूफेरा भाई सुदिन महतो पी0एम0सी0एच0 पहुंच गये। तब दोनों पूर्व मुखिया ने शव को सुदिन महतो के हाथ में सौंप दिये। तब सुदिन महतो ने शव लेकर घर पर आ गये।

सुबह होने पर पाटलिपुत्र थाना मृतक के पिता लौकी महतो गये। वहां पर तैनात वर्दीधारी लौकी महतो को तव्वजों नहीं दे रहे थे। करीब चार घंटे बैठाकर रखे। इस बात की जानकारी गांव वालों को मिली तो गांव वालों ने शव के साथ मुख्य मार्ग पहुंचे। शव को मुख्य मार्ग को रखकर पटना-बांसघाट-दानापुर मार्ग को गोसाई टोला मोड़ के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होते ही पुलिसकर्मी सक्रिय हो गये। पटना से वरीय पुलिस अधिकारी आ धमके। उन अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। दुर्गा कुमार के शव को पी0एम0सी0एच0 को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा गया।

गोसाई टोला घर पर परिजन विलाप करते रहे। उनका कहना है कि  लौकी महतो और उनकी पत्नी मंजू देवी के सहयोग से 6 बच्चे जन्म लिये। इस बीच मंजू देवी की मौत हो गयी। अभी लौकी महतो की बेटी रूपा कुमारी की भी मौत हो गयी। रूपा कुमारी के संग एक बहन की भी मौत हो गयी। अभी दो भाई और दो बहन जीर्वित हैं। लीलू कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,गुड्डू कुमार और दुर्गा कुमार है। अब दुर्गा कुमार की मौत हो गयी है। गरीब परिवार के पिता लौकी महतो है। किसी बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं भेज पाते हैं। दियारा क्षेत्र में 6 हजार रूपये बीघा जमीन मालगुलजारी पर लेकर खेती करते हैं। यह ही आजीर्विका का साधन है। बहुत कम जमीन पर मकान बना है। इनको सरकार की ओर से सहयोग मिलना चाहिए।

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।


No comments: