Friday 18 March 2016

टी.बी-रोग से बेहाल रंजू देवी



 पटना। आरा में है धागड़ बिन्द टोली। यहां पर सुभाष चौधरी और नागेश्वरी देवी के सुपुत्र हैं धनंजय चौधरी। धनजंय चौधरी की शादी रंजू देवी के साथ हुई है। दोनों दिल्ली में रहते हैं। बीमार होने के बाद दिल्ली से मां के घर कुर्जी बिन्द टोली आयीं हैं रंजू देवी। बीमार रंजू देवी को कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल के सामुदायिक स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास केन्द्र में दिखाया गया। यहां के चिकित्सकों ने चेस्ट एक्स-रे और रक्त जांच करवाया। रक्त में एसजीपीटी हाई था। उसके लिए दवा दी गयी। एक्स -रे सामान्य था। फिर भी रंजू देवी स्वस्थ नहीं हुई तो एचआईवी जांच करवा दिए। नेगेटिव निकला। अन्य चिकित्सक के पास जाकर दिखाया गया। जहां पेट में टीबी निकली। रंजू दवा खा रही है।


आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: