Tuesday 3 May 2016

ईसाई धर्मरीति के अनुसार जैकब जोसेफात की अंतिम संस्कार संपन्न



                  पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा के नेतृत्व में धार्मिक संस्कार                येसु समाजी फादर राजेश जैकब द्वारा महरूम पिता जैकब का किया अंतिम संस्कार






पटना। सामाजिक कार्यकर्ता जैकब जोसेफात का निधन हुआ रविवार को। आज सोमवार को ईसाई धर्मरीति के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन अवसर पर महरूम के परिजन और अन्य लोग उपस्थित थे। दिल कठोर करके येसु समाजी पुत्र राकेश जैकब ने अपने महरूम पिताश्री को दफनाने की पूर्व की प्रार्थना अदा की।  

इसके पूर्व पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान अदा किया गया। येसु समाजी और धर्मप्रांतीय पुरोहितों ने साथ दिया। फादर लाजरूस, फादर रॉबर्ट मैनेजिस,फादर हेनरी रिब्बलो, फादर पीयूष ओस्ता, फादर फिलिप, फादर आर्म स्ट्रॉग, फादर जोस, फादर जोवाकिम अल्फोंस, फादर जौर्ज, फादर सुशील साह,फादर अमल राज, फादर एण्ड्रू,फादर सेवास्टियन आदि साथ निभाया। पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा ने कहा कि महरूम जैकब जोसेफात ने तीन धर्माध्यक्षों के साथ शानदार कार्य किये हैं। पटना, मुजफ्फरपुर, बक्सर और बेतिया धर्मप्रांत के विकास कार्य करने में बड़ा योगदान किये हैं। इस अवसर पर फादर देवास्या ने महरूम जैकब के व्यक्तिव्य एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वे बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ और धर्मपरायण छवि के व्यक्ति थे। 

मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष पैट्रिक एब्रोस, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह, बीजेपी के नेता राजन साह, महिला नेत्री स्टेला साह, पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया भाई धमेन्द्र आदि भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।



No comments: