Saturday 18 June 2016

ग्राम पंचायत नकटा दियारा के वार्ड नम्बर-13 की पंच हैं निर्मला देवी


वार्ड नम्बर-14 की पंच रहती हैं नकटा दियारा में
पटना। ग्राम पंचायत नकटा दियारा में 14 वार्ड है। सभी 14 वार्ड आधी आबादी महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस तरह 14 वार्ड सदस्य और उतने ही पंच बनेगीं। इस चुनाव में पंच को लेकर लोगों में उत्साह नहीं देखा गया। इसका नतीजा सामने है। वार्ड नम्बर-13 से निर्मला देवी निर्विरोध द्योषित की गयी हैं। इनका घर बिन्द टोली,कुर्जी में है। 

पशुओं का चारा तैयार करते हैं हरेराम महतो। इनकी पत्नी निर्मला देवी हैं। दोनों के सहयोग से 4 संतान है। 2 लड़की और 2 लड़के हैं। विश्राम कुमार, मालती कुमारी,मुस्कान कुमारी और शांता राम। मालती कुमारी को छोड़ बच्चे अध्ययनरत हैं। दुर्भाग्य से बच्चों की माँ निर्मला देवी स्कूल नहीं गयी हैं। अपना नाम निर्मला देवी लिख नहीं सकती हैं। ज्येष्ठ पुत्र विश्राम कुमार ने निर्विरोध निर्वाचित माँ निर्मला को नाम लिखने को सीखा देगा। वह अपनी माँ को अंगूठा निशान लगाने के बजाए नाम लिखने पर जोर देता है। 

पंच निर्मला देवी कहती हैं, उनका पिता रोइन महतो और माँ बैदी देवी हैं। बख्तियारपुर में स्थित चिरैया गांव की रहने वाली है। 7 भाई-बहन है। 4 भाई और 3 बहन हैं।गरीबी के कारण स्कूल नहीं जा सके। उनका कहना है कि पंच परमेश्वर की भूमिका निभाने में पीछे नहीं रहेगीं। केवल लिख नहीं पाती हूँ मगर बोल तो सकती हूँ। लिखने और पढ़ने का कार्य पतिदेव हरेराम महतो करेंगे। वे पति पंच कहलाते हैं। आगे कहा कि कानून और विकास को साथ-साथ लेकर चलेंगे।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: