Tuesday 5 July 2016

15 दिनों के बाद द्वितीय किस्त मिलने की संभावना


घर तोड़कर खुले आकाश में रहने को बाध्य महादलित
पटना। पटना नगर निगम द्वारा मकान निर्माण करने के लिए महादलित मुसहर समुदाय के लोगों को राशि दी जा रही है। कुल 165 महादलितों का मकान बनेगा। कुल 2 लाख 86 हजार 411 रू0 स्वीकृत है। इसमें शौचालय भी निर्माण करना है। 70 लोगों को प्रथम किस्त में 20 प्रतिशत राशि विमुक्त की गयी है। द्वितीय किस्त 50 प्रतिशत विमुक्त की जाएगी। जो 15 दिनों के बाद विमुक्त होने की संभावना है।

महादलित मुसहर जामुन मांझी कहते हैं कि फरवरी माह में मकान तोड़ दिये हैं। तब से खुले आकाश में रहने को बाध्य हो रहे हैं। मकान तोड़ते समय बालू मंहगा हुआ था और अब मकान बनाते समय सिमेंट और ईंट मंहगी हो गयी है। अभी विलम्ब ही हो रहा है। जितना विलम्ब होगा उतनी ही समानों का दाम में इजाफा होगी।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: