Thursday 7 July 2016

महादलितों को वर्षा और धूप से रक्षा करवाने की व्यवस्था हो

पटना। पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर 1 में है दीघा मुसहरी। निगम के द्वारा वित्त प्रदत करने के बाद महादलित मुसहर घर बना रहे हैं। मंथरगति से राशि विमुक्त करने से परेशानी बढ़ गयी है। अभी तक मकान बनकर तैयार नहीं हो सका है। इसके कारण लोग स्वयं और अपने बच्चों की रक्षा साड़ी तानकर धूप और पानी से कर रहे हैं। कई लोग बीमार भी पड़ गये हैं। इस ओर अधिकारियों का ध्यान जाना चाहिए। जिन लोगों ने मकान बनाना शुरू कर दिये हैं उनको प्लास्टिक देना चाहिए ताकि वर्षा और धूप से रक्षा कर सके।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: