Sunday 17 July 2016

सीएम नीतीश कुमार के सात सूत्री कार्यक्रमों को पूरा करने में सहयोग नहीं करते हैं कर्मचारी

पटना। दीघा थानान्तर्गत बांसकोठी में है गेट नम्बर 95। इस गेट में सैकड़ों की संख्या में मकान निर्मित है। यहां पर रहने वाले हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों के घर के सामने तक मुख्य पाइप का जाल बिछा दिया गया है। लोग उक्त मुख्य पाइप से घरों तक संयोजन कर लिये हैं। मगर जलापूर्त्ति केन्द्र का पानी नहीं मिल पा रहा है। बिहार सरकार के कर्मचारियों के पास गुहार लगाते-लगाते लोग थक गये हैं। गत तीन साल में कई दफा रोड जामकर आक्रोश भी जाहिर कर चुके हैं। फिर भी पानी नहीं मिल पा रहा है।परेशान लोगों का कहना है कि हमलोग दो से तीन हजार रूपये खर्च कर चुके हैं। विभाग से कागज बनाये और मजदूरों पर खर्च किये। बावजूद इसके परिणाम सामने नहीं आ रहा है।






आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: