Friday 12 August 2016

वर्त्तमान में नदियों में पानी घटने के कारण बाढ़ की स्थिति में सुधार

पटना। उत्तरी बिहार में लगातार वर्षा होने के कारण कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप जिलो द्वारा तैयारी की गई है। महानन्दा, बखरा, कंकई, परमार, कोसी एवं अन्य नदी में आए बाढ़ से राज्य के पूर्णियां, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी), पश्चिम चम्पारण, मुजफ्फरपुर एवं सारण जिला बाढ़ से प्रभावित हुए थे। वर्त्तमान में नदियों में पानी घटने के कारण बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। राज्य में बाढ़ की स्थिति एवं चलाए जा रहेे राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति निम्न हैः-
नदियों का नाम जो खतरे के निशान से उपर बह रही है -घाघरा-गंगपुर सिसवन () में (डीएल 57.04, एएल 57.11), कोसी- बलतारा (खगड़िया) में (डीएल 33.85,एएल 34.52), शेष सभी नदियाँ खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
1. वर्त्तमान में प्रभावित जिलो की संख्या - 1 (पूर्णियां)
2. वर्त्तमान में प्रभावित प्रखण्डों की संख्या - 03 (बैसा, बैसी एवं आमौर)
3. वर्त्तमान में प्रभावित पंचायतों की संख्या - 09
4. वर्त्तमान में प्रभावित गांवों की संख्या -   18
5. वर्त्तमान में प्रभावित जनंसख्या - शून्य
6. वर्त्तमान में प्रभावित क्षेत्रफल- शून्य
7. वर्त्तमान में प्रभावित फसलों का रकवा - शून्य
8. वर्त्तमान में फसल क्षति का अनुमानित मूल्य- शून्य
9. वर्त्तमान में बाढ़ से मृत व्यक्तियों की संख्या - शून्य   
10. वर्त्तमान में बाढ़ से मृत पशु की संख्या - शून्य
11. वर्त्तमान में गृह क्षति - (प) पक्का (क) आंशिक -0 (ख) पूर्ण -0
(पप) कच्चा (क) आंशिक -245 (ख) पूर्ण -0
(पपप) झोपड़ी 0
12. वर्त्तमान में क्षतिग्रस्त गृहों का अनुमानित मूल्य - शून्य
13. वर्त्तमान में क्षतिग्रस्त सार्वजनिक सम्पत्ति का अनुमानित मूल्य - शून्य
14. वर्त्तमान में परिचालित नावों की संख्या -
(क) सरकारी देशी नाव - 122 (ख) निजी नाव - 17
15. वर्त्तमान में चलाए जा रहे राहत कैम्पों की संख्या - शून्य
16. वर्त्तमान में शिविरों में रह रहे लोगों की संख्या - शून्य
17. वर्त्तमान में चिकित्सा दलों की संख्या - 4
18. वर्त्तमान में पशु शिविरों की संख्या - 5
19. अबतक सूखा राहत वितरण का विवरण- चूड़ा-8890.00 वीं0, गूड़-1613.00 क्वीं0, चना-1846 क्वीं0, दीया-सलाई -1040032 पैकेट, मोमवत्ती-3540 पैकेट, किरासन तेल-991921 ली0 पॉलिथिन शीट्स-60084 शीट्स एवं फूड पैकेट-245982.

बिहार सरकार
आपदा प्रबंधन विभाग
दिनांक-11.08.2016


No comments: