Sunday 2 October 2016

जब लालू नगर में रहने वाले महादलित हो गए ‘लाल’



पटना। गए होली मनाने तो फिर वापस नहीं आए। लालू नगर में शौचालय निर्माण हो रहा था। पटना। पटना सदर प्रखंड में है पूर्वी दीघा ग्राम पंचायत। इस पंचायत में है एकमात्रः मुसहर टोली। दशकों से महादलित मुसहर समुदाय के लोग झोपड़ी में रहते थे। तब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने झोपड़ी के बदले पक्का मकान बना दिये। पीने के लिए चापाकल लगवा दिए। उसके बाद सामूहिक शौचालय निर्माण किया गया। दुर्भाग्य से सामूहिक शौचालय सफल नहीं हो सका। महादलित बगीचा में शौचालय करने लगे। पक्का मकान बनाने में बड़ा भाई लालू प्रसाद यादव सफल हो गये। इसे महादलित गदगद होकर मुसहरी का नाम लालू नगर रख दिया है। 
बड़े भाई की तरह छोटे भाई नीतीश कुमार ने शौचालय निर्माण करवा रहे थे। मगर शौचालय निर्माण करने वाला ठेकेदार नौ दो ग्यारह हो गया है।  वह होली मनाने तो फिर वापस नहीं आए। लालू नगर में शौचालय निर्माण हो रहा था। शौचालय बनाया और टंकी नहीं बनाया। अधूरे ही शौचालय छोड़कर फरार हो गया है। 16 शौचालय निर्माण करके 16 परिवारों को शौचालय की चाभी थमा देना था। अधूरे शौचालय निर्माण से महादलित मुसहर समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।



आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।




No comments: