Friday 25 November 2016

कुल 1 लाख 75 हजार 500 रू0 में दिया है 48 हजार रू0 ही


1 लाख 27 हजार 500 रू0 के दौड़ाया जा रहा है

छीपावली,छठ और नवम्बर में आने को कहा जाता रहा

पटना। पटना सदर प्रखंड के सीओ शमीम अख्तर मजहरी से आग्रह है कि बाढ़ के समय में नाव चलाने वाले नाविकों को मजदूरी दिलाने में सहायक बने। यह आग्रह खुद नाविक ही किये हैं। ईशलोक महतो, परीक्षण महतो, करीमन महतो, शत्रुघ्न महतो, भिक्कम महतो और नेऊरी महतो मिलकर 45 दिनों तक 6 नाव चलाये थे।

दैनिक 13 सौ की मांग पर दी गयी 650 रू0ः अगर एक नाविक को 13 सौ की हिसाब दी जाती तो 45 दिनों में 58 हजार 500 सौ मिलता। मगर 650 रू0 तय हुआ है जो मजदूरी में 200 रू0 नाव का खर्च 150 और डीजल खर्च में 300 रू0 हुआ। कुल 29 हजार 250 रू0 में केवल 8000 रू0 ही मिला। इस तरह 21 हजार 250 रू0 बाकी है। कुल मिलाकर 6 नाविकों का 1 लाख 27 हजार 500 रू0 बाकी है।

बिन्द टोली,कुजी में रहने वालों को आवाजाही करने के लिए 6 नावों को बदोबस्ती की गयी। नाविकों ने 13 सौ दैनिक मजदूरी की मांग की थी। उसे हाफ करके 650 रू0ही मजदूरी दी गयी। जो पूर्ण नहीं दिया गया।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: